फतेहाबाद/आगरा:  गांव डाक्टरपुरा निबोहरा में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया। बताया गया कि प्रमोद सिंह और उसके बड़े भाई सत्यपाल पुत्र पीतम सिंह के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे विवाद बढ़ने पर सत्यपाल पक्ष ने प्रमोद सिंह की पत्नी संजू देवी पर हमला कर दिया। हमले में संजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता
Exit mobile version