जिला नजर संवाददाता
अलीगढ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अलीगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी इगलास के कुशल नेतृत्व में थाना इगलास पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त अभियान के तहत थाना इगलास पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या CC-160/2014, राज्य बनाम आमिर उर्फ रासू, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11 अप्रैल 2026 को समय करीब 13:10 बजे अभियुक्त आमिर उर्फ रासू पुत्र सरफुद्दीन, निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़, उम्र लगभग 36 वर्ष को उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की पेशी दिनांक 14.05.2026 को माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-15, अलीगढ़ में नियत है।























