जिला नजर |संवाददाता -सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा। रविवार को यूजीसी की नीतियों के विरोध में विप्र समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। समाज के लोग एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते नजर आए।
वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी से जुड़े कुछ निर्णयों को लेकर समाज में असंतोष व्याप्त है। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर कोई भी फैसला लेने से पहले व्यापक विचार-विमर्श आवश्यक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि संबंधित नीतियों पर पुनर्विचार कर समाज के सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करने की बात भी कही गई।
प्रदर्शन में शिवहरि मुद्गल, प्रमोद रावत, शिवकुमार शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, झुन्नी लाल शर्मा, नवल किशोर तिवारी, प्रदीप शर्मा, प्रवीण शर्मा, इन्द्र जीत मुखिया, हरवीर शर्मा, अजय शर्मा, देवेश शर्मा, रिंकू शर्मा, राकेश शर्मा, दुष्यंत उपाध्याय और संजय उपाध्याय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।























