फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के ग्राम रसूलपुर में एक महिला पर एक हिंसक कुत्ते ने हमला बोल दिया जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के ग्राम रसीलपुर निवासी कलावती उम्र करीब 60 वर्ष पर शनिवार सुबह हिंसक कुत्ते ने हमला बोल दिया कुत्ते ने उनके सिर में अपने दांत गड़ा दिया। जिसके चलते सिर में गंभीर चोटें आई। परिवारीजन उन्हें लेकर फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version