फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर निवासी ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या को लेकर थाने में प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के दिनों में मुख्य रास्तों और आबादी वाले क्षेत्रों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के चंद्रपाल सिंह प्रेम सिंह अन्य कुछ लोग दबंगई दिखाते हुए जानबूझकर पानी की निकासी को खोदे जा रहे नाले को रोक रहे हैं, जिससे आने वाले समय में घरों में पानी भरेगा । ग्रामीणों के अनुसार कई बार समझाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पानी भराव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है तथा ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में कठिनाई हो रही है। इस संबंध में पीड़ित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी किरावली व थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है । थाना स्तर पर प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर जांच की बात कही गई है।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर





