फतेहपुर सीकरी/आगरा। कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने ओवरलोड कनेक्शन और कटिया तार से की जा रही बिजली चोरी पर विशेष नजर रखी।

अचानक की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई और संदिग्ध मामलों को नोट किया गया। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्युत चोरी पर रोक लगाना और लाइन लॉस को कम करना है।

कार्यवाही के दौरान विजिलेंस टीम के अधिकारी एवं स्थानीय विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने लोगों से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version