फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार देर रात शरद पूर्णिमा के अवसर पर टेसू-झांझी का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई। यह आयोजन रात करीब 9 बजे हुआ।
इस विशेष धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। विवाह संपन्न होने के बाद उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण भी किया गया।जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दिन से शुरू हुए टेसू-झांझी उत्सव का समापन शरद पूर्णिमा पर होता है। इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ टेसू और झांझी का विवाह कराया जाता है।
फतेहाबाद क्षेत्र में यह वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान रजत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुमिल गुप्ता, आलोक बछरवार, नन्नू बिलोचिया, खुशी गुप्ता, कमल गुप्ता, प्राची गुप्ता, रिंकी गोलस, गुंजन गुप्ता, सुमिस्का गुप्ता, हर्ष गुप्ता, संतोष गुप्ता, रितुल गुप्ता, अंकित भगतजी विवाह में उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता