आगरा: आगरा में सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और हवाई फायरिंग के सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में युवक चलती गाड़ियों के काफिले के साथ हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है।

आरोपी युवक संजय ठाकुर और शशांक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ये वीडियो अपलोड किए हैं। माना जा रहा है कि ये वीडियो ‘भौकाल’ दिखाने और डर का माहौल बनाने की मंशा से पोस्ट किए गए। दोनों युवक थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के बिझमाई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस हरकत में आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन और फायरिंग गंभीर अपराध है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये घटना अवैध हथियारों के प्रदर्शन की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करती है, जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा है। स्थानीय लोग पुलिस से सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version