• गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। चेतना इंडिया की शाखा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर की आठ महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता कवयित्री डॉ कुसुम चतुर्वेदी ने की।
मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी संस्थान की पूर्व निदेशक प्रोफेसर वीना शर्मा ने कहा कि युग बदल रहा है और लोग एकल परिवार और उन्मुख हो रहे हैं उससे संस्कारों का ह्रास हो रहा है और बहुत सारी समस्याएं बच्चों के सामने आ रही हैं। इसे हमको ही समझना होगा और दिशा दिखानी होगी।
स्वागत और सम्मान गायत्री और दयाल प्यारी नंदा ने किया। विजया तिवारी, प्रो वीना शर्मा, डॉक्टर सुषमा सिंह, पूजा सक्सेना, डॉ यशोधरा यादव, प्रो आन्शवना सक्सेना को शाल मोती मॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। महिला शक्ति और महिलाओं की स्थिति पर आधारित कविताओं का दौर शुरू हुआ। चंद्रशेखर शर्मा, गायत्री दीप, आभा मेहरा एवं सुशील सरित सहित सभी रचनाकारों को अशोक अश्रु द्वारा उपहार दिए गए। धन्यवाद दुर्ग विजय सिंह दीप ने दिया।























