जिला नज़र संवाददाता मुहम्मद इस्माइल
आगरा। सोमवार दिनांक 13/4/26 को बेसिक विद्यालय बुढ़ान सैयद नगर क्षेत्र,आगरा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा नगर क्षेत्र आगरा की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदों पर मनोनयन किए गए।
कार्यक्रम में मोहम्मद आसिफ कुरैशी को नगर महामंत्री, रविंद्र पाल सिंह एवं पंकज उपाध्याय को नगर उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया। साथ ही इस अवसर पर सेवा निवृत होने वाले के. के. चौहान, रजिया परवीन एवं आगरा नगर क्षेत्र में पदभार ग्रहण करने वाली गजाला को माला, पटका,बुके व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूटा के जिला अध्यक्ष के. के. शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री राजीव वर्मा उपस्थित रहे।
इस दौरान यूटा नगर अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव, नगर मंत्री गीता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीता शुक्ला, कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा, कीर्ति दुबे, मोहम्मद नासिर, अलका गुप्ता, हेमलता नागर, मंजू चंगरानी, राजवीर सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती एवं शिक्षकों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।























