फतेहाबाद/आगरा: निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर में विगत गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने किसान की करब में आग लगा दी। इस घटना में किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

निबोहरा के गांव रामपुर निवासी किसान बांकेलाल पुत्र लज्जाराम की करब में गुरुवार रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर लगभग 300 करब पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसके अलावा करब के पास रखा अन्य सामान भी आग में नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही निबोहरा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version