फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के सभी बूथो पर रविवार को चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया,विशेष अभियान दिवस में सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की उपस्थित रही तथा मतदाता हेल्प डेस्क पर सक्रिय रह कर दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए गए।
इस दौरान अधिकारियों ने बूथ निरीक्षण में बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा फार्म यथा 6, 6A, 7 एवं 8 की उपलब्धता आदि की जानकारी ली।
निरीक्षण में मतदान केंद्र पर बने हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जानकारी ली तथा मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





