झांसी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के पांचवें चरण के तहत थाना कटेरा पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान थाना कटरा की उपनिरीक्षक और महिला आरक्षियों की टीम ने गांव और कस्बों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित किया। पुलिस टीम ने महिलाओं को निडर होकर अपनी बात कहने और किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया वही पिंक कार्ड और हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी,
जागरूकता चौपाल के दौरान महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं को ‘पिंक कार्ड’ (जागरूकता पत्रक) वितरित किए। इस दौरान उपनिरीक्षक ने महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, आपातकालीन स्थितियों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया,
विमेन पावर लाइन (1090): छेड़खानी या उत्पीड़न की शिकायत के लिए।
पुलिस आपातकालीन सेवा (112): किसी भी तत्काल मदद के लिए।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076): सरकारी योजनाओं या शिकायतों के लिए।
साइबर हेल्पलाइन (1930): ऑनलाइन या बैंकिंग धोखाधड़ी होने पर।
बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव
अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं को डिजिटल साक्षरता और बैंकिंग सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। महिला कांस्टेबल ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी बैंक खाता नंबर या एटीएम पिन न बताएं। इसे ही ‘बैंक सुरक्षा’ का मूल मंत्र बताया गया।





