फतेहाबाद/ आगरा। मंगलवार देर शाम करीब 9:00 बजे थाना डौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ज्ञानी पुत्र भगवान सिंह निवासी पोखरपुरा थाना डौकी आगरा तथा मनीष पुत्र रामेश्वर निवासी शमशाबाद बाइक से पूठपुरा एक शादी समारोह में जा रहे थे।

इसी दौरान किसी अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजनों व राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version