फतेहाबाद/आगरा। निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में पशु बांधने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए घटना में एक महिला समय तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए पुलिस द्वारा फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में बृहस्पतिवार सुबह पशुओं को बांधने को लेकर दो पक्षों में कहां सुनी हो गई। घटना से पूर्व बुधवार रात भी ग्राम झाल पर एक दुकान पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
गुरुवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए दोनों ओर से लाठी डंडे चले घटना में राम भारत पुत्र बेताल सिंह, विनीता पत्नी राम भारत तथा दूसरे पक्ष से अभिषेक पुत्र करतार सिंह घायल हो गए। घटना की जानकारी पर निबोहरा पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता






