फतेहाबाद : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को तिरंगा राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्रशासनिक प्राचार्य प्रो. डॉ. अरूणा त्रिपाठी ने कहा कि छात्राओं द्वारा सेना, पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा एवं प्रशासनिक विभागों को समर्पित तिरंगा राखियाँ तैयार की गई। व उन्हें प्रेषित किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version