मथुरा। प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जनपदों के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।सूची में नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर के पद पर कार्यरत श्री राकेश कुमार का स्थानांतरण अपर जिलाधिकारी (वि/रा) हमीरपुर के पद पर किया गया है। वहीं श्री अनुपम कुमार मिश्रा को विशेष कार्याधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर के पद पर तैनात किया गया है।इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर नगर के पद पर कार्यरत श्री राजेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही श्री महेश प्रकाश, जो प्रतीक्षारत चल रहे थे, उन्हें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर नगर नियुक्त किया गया है।इसके अतिरिक्त श्रीमती रिंकी जायसवाल, जो प्रतीक्षारत थीं, को मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा बनाया गया है। वहीं श्री अजय कुमार, उप जिलाधिकारी कानपुर विकास प्राधिकरण को अपर नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version