मथुरा। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यूपी-112 में तैनात कुल 160 पुलिसकर्मियों का विभिन्न थानों में स्थानांतरण किया गया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार आरक्षी, मुख्य आरक्षी, महिला आरक्षी एवं हेड कांस्टेबल सहित अन्य कर्मियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नई तैनाती दी गई है। सूची के अनुसार कोतवाली, सदर बाजार, जमुनापार, रिफाइनरी, वृंदावन, जैत, फरह, गोवर्धन, हाईवे, महावन, बलदेव, राया, मांट, नौहझील, छाता, कोसीकलां, बरसाना, शेरगढ़ एवं महिला थाना समेत अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।स्थानांतरण सूची में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी विभिन्न थानों व सीसीटीएनएस शाखा में तैनाती दी गई है, जिससे महिला संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण में सहायता मिलेगी।पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह स्थानांतरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया समय में सुधार हो और आमजन को बेहतर सुरक्षा मिल सके।
