फतेहाबाद/आगरा: थाना डौकी क्षेत्र में शादी समारोह से घर वापस आते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपनी माँ के साथ शादी समारोह से लौट रहा डेढ़ वर्षीय बालक कुणाल कस्बा डौकी चौराहे पर हुए हादसे का शिकार हो गया।सोमवार दोपहर 12 बजे हादसे में एक इको कार का पहिया बालक के ऊपर से निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल बालक की पहचान कुणाल पुत्र सागर, निवासी जयनगर के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया,
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुँच गए, हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी और चिंता का माहौल बना हुआ है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

