मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), परिवार नियोजन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, नियमित टीकाकरण और जन्म-मृत्यु पंजीकरण सहित कई योजनाओं पर चर्चा हुई।जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य इकाइयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओपीडी सेवाओं की समीक्षा करते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।जिलाधिकारी ने आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और नियमित टीकाकरण में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आभा आईडी जनरेट करने और एम्बुलेंस सेवाओं को समय पर मरीज तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने, टीबी जांच को बढ़ावा देने तथा अस्पतालों में स्वच्छता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version