फतेहाबाद/आगरा। 15 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष का आज रविवार को समापन होगा पितृ पक्ष के समापन पर लोगों द्वारा यमुना घाटों पर पहुंचकर यमुना में स्नान कर अपने-अपने पितरों को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पिंडदान कर विदा करेंगे।
वही यमुना में आई बाढ़ के कारण बाढ़ के पानी में बहकर आई मिट्टी और गाद से जोनेश्वर यमुना घाट की सारी सीढ़ियां मिट्टी में दब गई और घाट की सीढ़िया पर गाद जमाने से यमुना में स्नान को जाने वाला रास्ता बंद हो गया था। इससे लोगों को यमुना घाट पर स्नान और पिंडदान के दौरान आने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए यमुना घाट व्यवस्थापक कपिल वर्मा द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से यमुना घाट की सीडीओ पर जमीन मिट्टी और गाद की सफाई का कार्य कराया गया।
यमुना घाट व्यवस्था पर कपिल वर्मा ने बताया कि यमुना में आई बाढ़ के पानी में बहकर आई मिट्टी से घाट की सारी सीढ़ियां दब गई थी और यमुना में जाने वाला रास्ता बंद हो गया था ऐसे हालातो में पितृ पक्ष के अंतिम दिन यमुना घाट पर बड़ी संख्या में आने वाले लोग अपने पितरों को यमुना में स्नान कर पिंडदान का कार्यक्रम नहीं कर पाते थे।
इसे ध्यान में रखते हुए घाट की सीढ़िया पर जमी मिट्टी और गाद को हटवा कर यमुना घाट की सीडीओ को पानी से धुलाई कर सफाई कार्य कराया गया है जिससे रविवार को पितृपक्ष के अंतिम दिन आसानी से लोगों द्वारा अपने पितरों को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पिंडदान कर विदाई दे सकें।
- रिपोर्ट सुशील गुप्ता