रिपोर्ट – सुमित साहू
बबीना/झांसी। जनपद झांसी के बबीना कस्बे में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बुध बाजार के पास मेन रोड पर दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लात-घूंसों से जमकर मारपीट शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सड़क पर हो रही मारपीट के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाद की असली वजह की पड़ताल की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो























