आगरा। शुक्रवार को जवाहर पुल से एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। युवक यमुना में बहता हुआ चला गया। पुलिस के द्वारा बुलाए गए गोताखोरों ने भी उसे काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल से यमुना पुल पर आकर रुका। वह हेलमेट लगाया हुआ था। मोटरसाइकिल से उतरने के बाद उसने हेलमेट और अपना बैग रख दिया। इसके बाद तुरंत यमुना में छलांग लगा दी। वहां पर खड़े लोग समझ ही नहीं पाए कि यह क्या हो गया। युवक दूर तक यमुना में जाता हुआ दिखाई दिया उसके बाद वह उसमें डूब गया।

राहगीरों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के द्वारा तत्काल प्रभाव से गोताखोरों को यमुना में उतारा गया लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।

______________

error: Content is protected !!
Exit mobile version