फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कृपालपुरा में एक ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गई। अज्ञात चोर नलकूप के बाहर खड़ी ट्राली को चुरा ले गए। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को फतेहाबाद पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कृपालपुर निवासी सुरेश चंद्र पुत्र श्री भगवान की ट्रैक्टर ट्राली उनके नलकूप के बाहर खड़ी थी। यह घटना गत 3 दिसंबर की रात करीब 12 बजे हुई, जब अज्ञात चोर ट्राली को ट्रैक्टर से जोड़कर ले गए।

सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने ट्राली का पता लगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान आरोपियों को ट्रैक्टर से ट्राली ले जाते हुए देखा गया। सुरेश चंद्र ने बृहस्पतिवार को फतेहाबाद पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस अब आरोपियों और चोरी हुई ट्राली की तलाश कर रही है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version