फतेहपुर सीकरी/आगरा:  ग्राम दूरा में अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा समिति के तत्वाधान में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती धूम धाम से मनाई गई शोभायात्रा यात्रा निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के स्वागत किया गया

जगह-जगह महाराजा अग्रसेन की आरती की गई यात्रा ओम बाटिका पर समापन हुई कार्यक्रम दिप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमन्त गुप्ता व विनय अग्रवाल रहे।

विशिष्ठ अतिथि चेयरमेन सुधीर गर्ग,दिनेश गोयल,व पूर्व चेयरमेंन अशोक अग्रवाल रहें मुख्य वक्ता वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत ने कहा समाज को जरूरत है एकजुट होने की। हम एकजुट होंगे तोआदि राजनीति में मजबूती के साथ परचम लहराया जाएगा व विनय अग्रवाल ने कहा कि एक ईट एक रुपया का सिद्धांत आज भी अग्रवाल में चालू है।  समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने मंच से सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मुरारीप्रसाद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, शीतल अग्रवाल,हेमलता अग्रवाल,अजय अग्रवाल,हरिकेश अग्रवाल,पवन अग्रवाल, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी, किरावली,अछनेरा, कागारौल, खेरागढ़, आगरा के अग्रवाल समाज विभिन्न अग्रबन्धु उपस्थित हुए।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version