आगरा। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानत्य महानाटय ‘जाणता राजा’ का मंचन शनिवार शाम को कलाकृति कल्चर एंड कन्वेंशन सेंटर ग्राउंड में हुआ। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसका शुभारंभ किया।
यह आयोजन 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक रोजाना होगा। ‘जाणता राजा’ का अब तक देश-विदेश में 1200 से अधिक बार मंचन हो चुका है और 70 लाख से ज्यादा लोग से देख चुके हैं। मंच को भव्य बनाया गया है। यह 1207 वा नाटय है।

आयोजन में 250 से ज्यादा कलाकार भाग ले रहे हैं। करीब दो लाख वर्ग फीट क्षेत्र में तैयार मंच की ऊंचाई चार मंजिला इमारत के बराबर है। कार्यक्रम के लिए आगरा को 6 जोन में बांटा गया है, जिससे हर इलाके में दर्शकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। आसपास के 30 जिलों में प्रचार प्रसार हुआ है।
आयोजन में 70000 से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। आज के कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद हैं।