कासगंज: जिले के पटियाली थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में बदमाशों द्वारा उस समय एक ग्रामीण को गोली मार दी गई, जब ग्रामीणों द्वारा बदमाशों को घेर जा रहा था।

घटना क्रम के अनुसार थाना सिकंदपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम छितेरा निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र जगन्नाथ ने बताया कि उसके घर  जीजा राजू पुत्र लाल सिंह आए हुए थे। बुधवार की रात तक धर्मेंद्र और परिवार के लोग जीजा राजू से बातचीत करते रहे। अधिक रात होने पर सभी लोग सोने चले गए। लगभग तीन बजे उन्हें घर की छत पर लोगों के चलने की आहट हुई। इस पर धर्मेंद्र को कुछ शक हुआ। घर के लोगों ने छत की ओर देखा तो दंग रह गए।

छत पर तीन से चार बदमाश खड़े थे। घर लोगों ने शोर मचा दिया। बदमाश छत से कूद कर भागने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। धर्मेंद्र और गांव के लोगों ने बदमाशों को घेरने के लिए उनका पीछा किया। ग्रामीणों के साथ जीजा राजू भी चल दिए।  कुछ बदमाश गांव से बाहर की ओर भागे। एक बदमाश गांव के बाहर झाड़ियों में छुप गया, जिसको वे लोग देख नहीं सके।

जब ग्रामीण बदमाशों को लताड़कर वापस गांव की ओर लौट रहे थे, तभी झाड़ियों में छुपे बदमाश ने ग्रामीणों पर गोली चला दी। गोली जीजा राजू की टांग में लगी। राजू लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल राजू को गंजडुंडवारा स्वास्थ केंद्र भेजा। यहां से राजू को अलीगढ़ रेफर किया गया है।  थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि बदमाशों को घेरते समय एक बदमाश द्वारा ग्रामीणों पर गोली चलाई गई है, जिसमें राजू नमक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई है।

 

Exit mobile version