आगरा। एक माह तक चलने वाले नगर के प्रमुख रामलीला महोत्सव का शनिवार को शुभारम्भ गणेश पूजन, मुकुट पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नोमल की बाराहदरी में गणेश जी राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता और हनुमान की मुकुटों की पूजा की गई। रामलीला में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, जानकी, हनुमान की भूमिका निभाने वाले पात्रों का वरण किया गया।

मुकुट पूजन वेद प्रकाश प्रचेता, चक्रपाणि शर्मा द्वारा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरूषोत्तम खंडलेवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल के हाथों कराया गया। इसके साथ ही रामचरित मानस का मास परायण का पाठ एवं कीर्तन का शुभाम्भ हो गया। यह पाठ ब्रजेश पंडित द्वारा रामलीला महोत्सव तक निरन्तर किया जायेगा। अन्त में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मां जानकी व हनुमान जी की आरती सम्पन्न हुई।

मुकुट पूजन में रामलीला कमेटी के भगवानदास बंसल, विजय प्रकाश, तारा चन्द, विनोद जौहरी, विष्णु दयाल बंसल, मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आनन्द मंगल, महेश अग्रवाल, रामांशु शर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version