फतेहाबाद/आगरा: नववर्ष के पावन अवसर पर बिहारी जी महाराज के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर को सुबह से ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे परिसर की छटा देखते ही बन रही थी।

मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक भक्तों की आवाजाही बनी रही। मंदिर के पुजारी राम विवेक गौड़ ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ रात आठ बजे तक लगी रही। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नववर्ष में सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर प्रबंधन द्वारा दर्शन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version