फतेहाबाद/आगरा: खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंशीयों को सुरक्षित करने और सड़क हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से आज बुधवार से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत गोवंशीयों को पकड़कर निकटवर्ती गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए कैंटर वाहन को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है, ताकि गोवंशीयों को सुरक्षित तरीके से ले जाया जा सके। सर्दियों में घने कोहरे के कारण सड़कों पर गोवंशीयों की मौजूदगी से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, ऐसे में यह अभियान लोगों की जान बचाने में अहम साबित होगा।

बीडीओ ने कहा कि गोवंशीयों को गौशालाओं में पहुंचाने से उन्हें ठंड से बचाव मिलेगा, वहीं किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान पर भी रोक लगेगी। प्रशासन की इस पहल से आमजन के साथ-साथ किसानों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version