फतेहाबाद/आगरा: क़स्बा में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
खंड विकास कार्यालय में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह गुर्जर और खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा , एडीओ एसआईबी महेंद्र पाल सिंह ने जयंती समारोह में भाग लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें विकासखंड के कर्मचारियों ने साफ-सफाई की।नगर पंचायत फतेहबाद पर नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने गांधी शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या पूर्व समाचारअंकित गुप्ता सभासद दीपक पोद्दार सभासद प्रतिनिधि सचिन कर्दम भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद गुप्ताऔर कर्मचारी मौजूद रहे इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया वहीं कस्बे के गांधी चौक पर क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान नितिन गुप्ता पंछी, निक्की पराशर, राजेश वर्मा, राजू वर्मा, हरि सिंह कर्दम समेत अनेक लोग मौजूदरहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर अधीक्षक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह रावल ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं थाना फतेहाबाद में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार तथा इंस्पेक्टर क्राइम राजवीर सिंह ने दोनों ही महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इस दौरान राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।
वही तहसील मुख्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में भी जयंतीपर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में दोनों महापुरुषों के योगदान को याद किया गया।
- रिपोर्ट – संवाददाता फतेहाबाद