भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बनकर कर रहे हैं करोड़ों की ठगी, किसानों को दे रहे फर्जी चेक
मथुरा:जनपद मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे कुछ असामाजिक तत्वों ने ना सिर्फ गरीब किसानों को लाखों रुपये का चूना लगाया है, बल्कि भाजपा की छवि को भी ठेस पहुंचाने का काम किया है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि ये लोग खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताकर भरोसे में लेते हैं और जमीन के बैनामे के नाम पर फर्जी चेक थमाकर उन्हें ठग लेते हैं।
ताजा मामला मथुरा के एक किसान का है, जो गुरुवार को अपने साथियों के साथ हाथ में प्रार्थना पत्र लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के पास पहुंचा। किसान ने बताया कि 20 अक्टूबर 2024 को उसने आकाश और विकास नामक व्यक्तियों को एक प्लॉट बेचा, जिसकी कीमत 52 लाख रुपये तय हुई। भुगतान के लिए दोनों आरोपियों ने चेक दिए, लेकिन जब किसान ने उन्हें बैंक में लगाया, तो सभी चेक बाउंस हो गए।
किसान के मुताबिक जब उसने इस संबंध में दोनों से संपर्क किया, तो उसे आश्वासन दिया गया कि चेक दोबारा लगाए जाएं। लेकिन बार-बार प्रयास के बावजूद कोई भुगतान नहीं हुआ। अंततः जब किसान ने अपनी जमीन के पैसे मांगे, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित का कहना है कि यह कोई अकेला मामला नहीं है, बल्कि गोवर्धन, मथुरा और वृंदावन क्षेत्रों में ऐसे कई फर्जी कार्यकर्ता सक्रिय हैं, जो भाजपा का नाम लेकर लोगों को ठग रहे हैं। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि आरोपियों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
अब सवाल उठता है कि क्या प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगा और पीड़ित किसानों को न्याय दिला पाएगा, या फिर ये फर्जी कार्यकर्ता यूं ही पार्टी की छवि धूमिल करते हुए गरीबों का शोषण करते रहेंगे?
एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
पीड़ित किसान ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार,मथुरा में बढ़ते फर्जीवाड़े पर उठे सवाल

Previous Articleदैनिक पंचांग एवं राशिफल 📜गुरुवार☀ 24-Jul-2025

Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।