फतेहाबाद/आगरा। भारतीय भाईचारा महासंघ द्वारा होने वाले 5 अक्टूबर 2025 को टुंडला में होने वाले कार्यक्रम को प्रशासन द्वारा सरकार के दवाव में आकर रात 9:00 बजे रद्द कर दिया गया तथा टेंट उखाड़ दिया गया होल्डिंग पोस्टर को फाड़ दिया गया। इसको लेकर फतेहाबाद में भारती भाईचारा महासंघ के पदाधिकारी ने प्रयास वार्ता की तथा प्रशासन पर सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया।

भारतीय भाईचारा महासंघ द्वारा आज दिनांक 5 अक्टूबर समय 12:00 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन ऐ के गार्डन फिरोजाबाद रोड चौराहा फतेहाबाद में आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता में महासंघ प्रमुख होतम सिंह निषाद द्वारा जनपद फिरोजाबाद प्रशासन पर सरकार के दबाव में रहने का आरोप लगाते हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की।

महासंघ प्रमुख ने कहा कि जल्द फिरोजाबाद जिला अधिकारी कार्यालय को घेरने का कार्य भारतीय भाईचारा महासंघ द्वारा किया जाएगा।
भारती भाईचारा महासंघ के प्रमुख होतम सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ित किसानों के साथ सूबे की सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है ।समस्त किसानों को सामान मुआवजा और धरातल पर सर्वे नहीं कर रही है। केवल कागजों में कार्रवाई की जा रही है। इसी कारण से 5 अक्टूबर को टूंडला में कार्यक्रम प्रस्तावित था, परंतु न मौके पर प्रशासन द्वारा इसकी परमिशन रद्द कर दी गई तथा कार्यक्रम को निरस्त कर दिया।

बाबा बालक दास राष्ट्रीय संरक्षक ने बताया कि पूरे संगठन के कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश है तथा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित किसानों में भी आक्रोश है यदि कोई भी बड़े आंदोलन की चेतावनी दी जाती है या होता है तो उसका जिम्मेदार स्वयं शासन प्रशासन होगा।प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद रहे होतम सिंह निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष , बाबा बालक दास राष्ट्रीय संरक्षक , राम भान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राजकुमार राष्ट्रीय महासचिव, हरिकेश यादव प्रभारी राजस्थान, सचिन यादव प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, मान सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अमन राजपूत युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, मंगल सिंह, सिद्धार्थ सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – संवाददाता फतेहाबाद

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version