धिमिश्री/आगरा। आर्य समाज मंदिर धिमिश्री का 82 वा वार्षिक उत्सव एवं तीन दिवसीय महायज्ञ का कार्यक्रम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। तीन दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में दूर दराज से आर्य बंधु भाग लेंगे।
धिमिश्री के डीएवी इंटर कॉलेज प्रांगण में बृहस्पतिवार से शुरू हुए आर्य समाज मंदिर के 82 वा वार्षिक उत्सव के पहले दिन यज्ञ भजन एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रात 8:00 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे तक चला । जिसमें बड़ी संख्या में आर्य समाज के अनुयायियों ने हिस्सा लिया।
साथ ही भजन प्रवचन आदि का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान मथुरा से आए भजन उपदेशक उदयवीर सिंह आर्य, सहारनपुर से आई बहन संगीता आर्य, आगरा के अशोक कुमार शास्त्री, बाह के ओम प्रकाश स्वामी द्वारा भजन प्रवचन आदि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से विश्वेश्वर दयाल आर्य, खैरातिलाल आर्य, राजवीर सिंह आर्य, राजेंद्र प्रसाद तिवारी ,विवेकानंद, मानसिंह परिहार, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, गिर्राज किशोर गुप्ता, श्याम कुमार गुप्ता, रामनाथ तिवारी समेत बड़ी संख्या में गढ़मान्य लोग मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता