फतेहाबाद/आगरा: तहसीलदार बबलेश कुमार ने मंगलवार को यमुना नदी में आई बाढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उटंगन व यमुना नदी किनारे बसे गांवों में लगातार मौजूद रहने के निर्देश राजस्व टीम को दिए।
तहसीलदार ने शंकरपुर घाट और जोनेश्वर घाट पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यमुना नदी की तलहटी में नुकसान हुआ है
उन्होंने सभी लेखपालों को सतर्क रहने, प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की नियमित जानकारी देने और मोबाइल फोन से फोटो लेकर ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए। तथा कंट्रोल रूम को सूचना देने के लिए कहा गया है। उन्होंने जनता से अपील की गई है कि यमुना नदी की तरफ न जाए और न ही अपने पशुओं को ले जाएं।
रिपोर्ट – सुशील गुप्ता