बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बीएसए कार्यालय पर शिक्षको ने टेट अनिवार्यता को लेकर आदेश की प्रति जलाकर उसका विरोध प्रदर्शन किया तथा सदन में सांसदों द्वारा टेट मुद्दे को लेकर उठाये गए प्रश्नों पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के जवाब को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
बड़ी संख्या में पहुचे शिक्षको ने बीएसए कार्यालय पर नारेबाजी की और सरकार के टेट मुद्दे पर गंभीरता को न लेने पर नाराजगी व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने बताया कि लगातार संसद में 25 से अधिक पक्ष व विपक्ष के सांसदों ने दोनों सदनों में इस मुद्दे को उठाया था और सभी मानक और परीक्षाओं को पूर्ण कर नौकरी कर रहे शिक्षको पर अचानक टेट परीक्षा पास करने के अव्यवहारिक आदेश पर केंद्रीय मंत्री के लिखित बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, केंद्रीय मंत्री द्वारा सभी शिक्षको को टेट देने व परीक्षा पास करने की बात कही है, जबकि राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिला और उन्होंने भी पूर्ण आश्वासन दिया था कि संसद सत्र में इस प्रकरण का निराकरण किया जाएगा।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि सरकार यदि टेट मुद्दे पर सरकार ने कोई निर्णय नही लिया तो 25 लाख शिक्षको के रोजी रोटी पर संकट आ जायेगा और शिक्षक संगठन अब आर पार की लड़ाई लड़ने को भी तैयार है।
तहसील अध्य्क्ष प्रताप नारायण चौधरी व राजकुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व दिल्ली में लगातार धरने की रणनीति बना रहा है,विगत दिनों में दो बार दिल्ली धरने को लेकर सरकार में अनुमति देने के बाद वापस ले ली।लाखो शिक्षक दिल्ली कूच के लिए तैयार है और अपनी बातों को सरकार तक बजट सत्र में रखेगी।
महिला शिक्षिकाओ का पक्ष रखते हुए जिला संगठन मंत्री सविता पाण्डेय, रेहाना परवीन ने बताया कि 20 से 35 साल से शिक्षिका नौकरी कर रही है और जब नौकरी में आये तो सभी मानक और परीक्षा देकर नौकरी प्राप्त की और अब अचानक से अब परीक्षा पास करने का दबाव बनाया जा रहा है जिससे नौकरी भी अब खतरे में है। बड़ी संख्या में महिला शिक्षको ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालो में अशोक यादव, रामभवन, मोहम्मद असलम, नीरज सिंह, बब्बन पाण्डेय, रवि सिंह, रामसागर वर्मा, अखिलेश पाण्डेय, प्रताप नारायण, उमाकांत शुक्ल, मंगला मौर्य, देवेंद्र यादव, संतोष पाण्डेय, अनीस अहमद, रामपियारे, वीरेंद्र शुक्ला, गणेश श्रीवास्तव, तफ्फजूल, विवेक सिंह, मनोज उपाध्याय, हरेंद्र यादव, रुकनुद्दीन, सुनील, वेद उपाध्याय, विजय यादव, प्रमोद सिंह, प्रभात वर्मा, बृजेश त्रिपाठी, मंगला मौर्य, संजय यादव, नवीन सिंह, संजय चौधरी, कमर खलील, हरदीप,नीतू सिंह, शत्रुजीत यादव, सुषमा, उर्मिला चौधरी, शेषमणि पटेल उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
What's Hot
टेट अनिवार्यता को लेकर शिक्षको ने आदेश की प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
Previous Articleएड्स जागरूकता, प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन,दिया जानकारी
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।





