आगरा। दिनांक 22 फरवरी 2026 को निर्धारित स्थल प्राथमिक विद्यालय मंटोला सुभाष पार्क पर टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, व महिला शिक्षक संघ जनपद आगरा के पदाधिकारीयों व संगठन में आस्था रखने वाले शिक्षक व शिक्षा हितेषी बुद्धिजीवियों की आवश्यक मीटिंग आहूत हुई, जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि पिछले वर्ष एक कानून जो हम सभी पर टीईटी के रूप में अनिवार्यता संबंधी लागू किया गया, उसके विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक सफल रही,सभी संगठन से आए हुए पदाधिकारीयों ने आश्वस्त किया कि जैसा भी प्रांतीय नेतृत्व का आवाहन होगा, शिक्षक हित में आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से विशेष अपील की अधिक से अधिक संख्या में एक ट्विटर हैंडल पर ट्रेंड में चल रहे जस्टिस फॉर टीचर को टैग करते हुए अपना पोस्ट अवश्य करें एवं दिनांक 23 फरवरी 2026 से सभी साथी काली पट्टी बांधकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इस्माइल





