फतेहपुर सीकरी। बिहार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज विधानसभा कार्यालय आगरा गेट पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की खुशी साझा की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र फौजदार ने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है।
मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, मंडल अध्यक्ष ओमकांत डागुर, पूर्व चेयरमैन त्रिलोक चंद मित्तल, पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंघल, राहुल घाटी, जितेंद्र प्रधान, अंशु शर्मा, भूपेंद्र जादौन, अमर सिंह प्रधान, गिरीश प्रधान, कृष्णकांत शर्मा, मुकुल गोयल, बिल्शन, लोकन सभासद, आदित्य फ़ौजदार, यश सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- रिपोर्ट -दिलशाद समीर






