आगरा। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रामबाग चौराहे पर यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान ऑटो चालकों को रोककर नियमों की जानकारी दी गई और गलत लेन, ओवरलोडिंग, बिना परमिट व दस्तावेज वाहन चलाने पर सख्त चेतावनी दी गई।

चेकिंग के दौरान नियम उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों के चालान काटे गए, जिनमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा और रेड लाइट जंप करने वाले वाहन शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से हेलमेट-सीट बेल्ट का उपयोग करने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल न करने की अपील की।

कार्रवाई में थाना एत्मादौला की सीसी टीम के प्रभारी उप निरीक्षक मयंक चौधरी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version