फतेहाबाद/आगरा: तहसील क्षेत्र में यूरिया की गंभीर कमी, ओवररेटिंग और किसानों से जबरन लगेज (अन्य खाद) खरीदवाने की शिकायतों को लेकर एसडीएम ने जिला कृषि अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि तहसील के अधिकांश उर्वरक विक्रेताओं के यहां यूरिया उपलब्ध नहीं है, जबकि जिन कुछ दुकानों पर स्टॉक है, वहां 450 रुपये या इससे अधिक कीमत प्रति बैग वसूली जा रही है।

एसडीएम स्वाति शर्मा ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि कई दुकानदार किसानों को यूरिया के साथ कैल्शियम व अन्य उर्वरक जबरन खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। किसान केवल यूरिया लेना चाहते हैं, लेकिन बिना लगेज खरीदे उन्हें यूरिया देने से साफ इनकार किया जा रहा है। यही नहीं, समितियों और सहकारी केंद्रों पर भी यूरिया की उपलब्धता नहीं होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।

बताया गया कि विगत सोमवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर खाद संकट को लेकर ज्ञापन सौंपा था। किसानों ने फसल की मौजूदा अवस्था में यूरिया की कमी से उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई और तत्काल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।

एसडीएम ने जिला कृषि अधिकारी से क्षेत्र में यूरिया की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने, ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई करने तथा जबरन लगेज बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश देने का अनुरोध किया है। साथ ही, दोषी दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर किसानों को राहत देने की बात कही गई है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version