जैतपुर/आगरा । बिजौली निवासी रामसहाय अपने बेटे रोहित के साथ इटावा के बहादुरपुरा गांव से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। ब्रहस्पतिवार रात मुकुटपुरा गांव के पास अचानक सड़क पर सांड आ जाने से उनकी बाइक असंतुलित होकर उससे टकरा गई।
टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को तत्काल बाह सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर रामसहाय को बेहतर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे इस तरह के हादसे आम हो गए हैं।























