• लखनऊ से चंडीगढ़ जा रहे थे पांच युवक, सभी सुरक्षित; मौके पर ही गाय की मौत
जिला नजर | संवाददाता
__________________
फतेहाबाद/आगरा।
आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात एक तेज रफ्तार कार के सामने अचानक गाय आ जाने से हादसा हो गया। टक्कर में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 27+900 आरएचएस के पास हुई। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निवासी शिवम पुत्र रामतीर्थ अपनी कार से लखनऊ से चंडीगढ़ जा रहे थे। कार में उनके साथ विकास, विनय, मुकेश, कुलदीप और वव्लू भी सवार थे। अचानक सड़क पर गाय आ जाने से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन गाय से टकरा गया।
सूचना मिलने पर यूपीडा-5, पीआरवी 8647, सेफ्टी टीम और एम्बुलेंस 27 मौके पर पहुंच गई। राहत कार्य करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को निजी क्रेन की मदद से हटवाया गया। इसके बाद कार सवार सभी लोग सुरक्षित चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
एटलस सेफ्टी टीम को मृत गाय को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।























