6 साल की मासूम संग अश्लील हरकतें, छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज
जैतपुर/आगरा। जैतपुर की एक बस्ती में 6 साल की मासूम साथ अश्लील हरकतें करने वाले के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर 1 बजे 6 साल की मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ घर के दरबाजे पर खेल रही थी। मासूम को पैसों का लालच देकर अधेड़ अपने साथ ले गया और कमरे में उसके साथ अश्लील हरकतें की।
एसओ जैतपुर ने बताया कि परिजन की तहरीर पर अधेड़ के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस ने दविश दी है।
शराब के ठेके पर मारपीट, तोड़ फोड़
जैतपुर/आगरा। जैतपुर के नयापुरा गांव के जनार्दन भदौरिया का मुकुंदपुरा में देसी शराब का ठेका है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 अप्रैल शाम 4 बजे तड़हेता गांव के सोवरन और घसीटा ठेका पर आए और ठंडी बीयर मांगने लगे। ठंडी बीयर न होने की कहने पर अभद्रता कर गाली गलौज की।
विरोध पर मारपीट करने लगे, दुकान में रखी शराब की बोतलें तोड़ दी। भीड़ जमा होने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पूरी घटना मोबाइल में कैद है।
एसओ जैतपुर ने बताया कि तहरीर पर शराब के ठेके पर मारपीट और तोड़ फोड़ की धाराओं में 2 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ससुरालियों ने बेरहमी से पिटी बहू, प्राथमिकी दर्ज
जैतपुर/आगरा। नंदगवा रोड जैतपुर की रहने वाली काजल ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी की शाम 4 बजे सास मुन्नी देवी ने गाली गलौज एवं मारपीट की। मारपीट के बाद पति धर्मेन्द्र उसे बाल पकड़ कर सीढियों से घसीटते हुए बाहर लाया और मारपीट की।
इतना ही नहीं जेठ देवेन्द्र शर्मा, जेठानी किरन ने भी मारपीट की। छोटे बच्चे के साथ रह रही काजल ने पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई थी।
एसओ जैतपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर 4 ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज
जैतपुर/आगरा। करनपुरा के गोपाल ने पुलिस को बताया कि 3 अप्रैल दोपहर 1 बजे नंदगवा रोड क्यारी की पुलिया के पास अपने घर पर बाइक खड़ी की थी। जिसे अज्ञात ने चोरी कर लिया है।
हर संभव स्थान पर तलाश करने के बाद भी सुराग नहीं लगा है। एसओ जैतपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक चोरी की अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।























