फतेहाबाद/आगरा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव का फतेहपुर सीकरी जाते समयआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा पर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अखिलेश यादव फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह जा रहे थे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजेश शर्मा, प्रहलाद सिंह गुर्जर और आशीष शर्मा सहित कई स्थानीय सपा कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने अपने नेता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी हित में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को गांव गांव और घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को आगामी 2027 के चुनावों के बारे में अवगत कराएं पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने में भी सहयोग करने की अपील की।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





