• “फिर एक बार, अखिलेश सरकार!”
• “सपाई जोश में, 2027 की तैयारी शुरू”
• “जन्मदिन के बहाने, चुनावी शंखनाद”
रिपोर्ट 🔹 सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन फतेहाबाद में जोरशोर से मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व सपा के वरिष्ठ नेता महेश सिसोदिया द्वारा सिसोदिया कोल्ड स्टोरेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिवस को समर्पित इस आयोजन में सभी कार्यकर्ता जोश और समर्पण से लबरेज़ नज़र आए।
पर्यावरण का भी रखा गया ध्यान – किया गया पौधारोपण
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी किया, जो पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता और समाजवादी मूल्यों का प्रतीक है। इस पहल के माध्यम से उन्होंने हरियाली और स्वच्छता का संदेश दिया।
2027 के संकल्प – ‘फिर बने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव’
मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में वे पूरी ताकत झोंककर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख चेहरे
इस अवसर पर कई वरिष्ठ समाजवादी नेताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से:
महेश सिसोदिया (वरिष्ठ सपा नेता), शैलेश यादव (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष), नीरज चक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
सोरभ शर्मा, रामसेवक अघबारिया (एससी प्रकोष्ठ, आगरा के जिला अध्यक्ष), असलम खान, सुनील नीलम, विवेक शर्मा
जीतू सविता, हर नारायण वर्मा, योगेन्द्र गुर्जर, शिवम दीक्षित
प्रमोद प्रधान आदि शामिल रहे।
—

