हापुड। एक नाबालिग किशोरी ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एक बच्चे को जन्म दिया है। यह डिलीवरी यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया था।

युवती को परिवार लेकर पहुंचा था अस्पताल

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी को उसके परिजन बक्सर पीएचसी लेकर पहुंचे थे। महिला चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि किशोरी की डिलीवरी दो घंटे में हो जाएगी। इसकी सूचना पीएचसी के चिकित्सकों ने सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को दी।

नाबालिग ने दिया बेटे को जन्म

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने किशोरी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की। इसके बाद नाबालिग किशोरी ने एक लड़के को जन्म दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय बहादुरगढ़ पुलिस को भी दी गई। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

‘जेठ का बेटा आता था घर’

किशोरी की मां ने बताया कि उसके जेठ का लड़का उनके घर आता-जाता रहता था। उसने उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। डर के मारे किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। समय के साथ किशोरी का पेट बढ़ने लगा, जिसके बाद यह मामला सामने आया और उसने एक नवजात को जन्म दिया। परिजन की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version