🌸 “भक्ति का यह महोत्सव सम्पूर्ण कस्बे को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर रहा है।”

  • मुख्य आकर्षण:
  • भव्य कलश यात्रा
  • पुष्प वर्षा और स्वागत कार्यक्रम
  • श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य माहौल

रिपोर्टर🔹 गोविन्द पाराशर

खेरागढ़/आगरा। जनपद आगरा के खेरागढ कस्बे के बृजधाम उदासीन आश्रम पुल मंदिर परिसर में गुरुवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पावन शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कथा के शुभारंभ पर आश्रम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल ध्वनि के साथ भाग लिया। कलश यात्रा में कस्बे के अनेक श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


यात्रा के मार्ग में चेयरमैन श्री सुधीर गर्ग एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कथावाचक महाराज जी द्वारा पहले दिन भागवत महात्म्य और जीवन में इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

सप्ताह भर चलने वाली यह कथा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।


error: Content is protected !!
Exit mobile version