राहुल गौड़ मथुरा समाचार
वृन्दावन। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस (राम नवमी) को वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर के भक्तों द्वारा श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र के 20वें पाटोत्सव के रूप में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
मंदिर परिसर को भव्य पुष्प सज्जा से अलंकृत किया गया, जहां सुसज्जित फूल बंगला भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर श्रीविग्रहों का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य महाभिषेक संपन्न हुआ। भगवान को 56 प्रकार के दिव्य भोग अर्पित किए गए। साथ ही श्रीराम तारक यज्ञ, हरिनाम संकीर्तन एवं महाआरती का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर चंद्रोदय मंदिर के अध्यक्ष श्री चंचलापति दास ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रामचरितमानस का संदर्भ देते हुए कहा “राम कृष्ण दोऊ एक हैं, अंतर नहीं निमेष। उनके नयन गंभीर हैं, इनके चपल विशेष।।”उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण में कोई वास्तविक भेद नहीं है। भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में धर्म, सत्य, करुणा और कर्तव्यपालन के आदर्श प्रस्तुत करते हैं, जबकि भगवान श्रीकृष्ण लीला पुरुषोत्तम के रूप में प्रेम, आनंद और दिव्य लीलाओं के माध्यम से भक्तों का मार्गदर्शन करते हैं। आध्यात्मिक दृष्टि से दोनों एक ही परम तत्व के भिन्न-भिन्न स्वरूप हैं।उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति, सेवा और समर्पण भाव के साथ भाग लिया। श्रीराम नाम के संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। इस पावन अवसर पर मथुरा, आगरा, लखनऊ, दिल्ली, नोएडा, जयपुर, भरतपुर आदि विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और उत्सव का लाभ प्राप्त किया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
श्रीराम मय हुआ वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर,श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र का 20वां पक्टयोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























