📌 सुनसान जगह पर मिला भ्रूण, लोगों में आक्रोश
फतेहपुर सीकरी/आगरा । कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब एक सुनसान स्थान पर लगभग 6 माह का भ्रूण लावारिस हालत में पड़ा मिला। सुबह स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही भ्रूण पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
📌 पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भ्रूण को यहां लाकर फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि यह कृत्य किन परिस्थितियों में और किसने किया।
📌 घटना से दहला समाज, उठे कई सवाल
इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लोगों में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं यह घटना एक बार फिर समाज में नैतिकता और मानवता को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही
रिपोर्ट – दिलशाद समीर























