फतेहाबाद/आगरा: जिला महामंत्री हर्ष वर्धन ने बताया कि विकास खंड फतेहाबाद में ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के आवन्ह पर आज 10वें दिन भी ग्राम सचिवों ने मोटर चलित वाहन को छोड़कर साइकिलों से अपने अपने क्षेत्र में पहुचे कर कार्य किया।
समस्त जनपद में खंड विकास अधिकारी सचिवों को फोन लगाकर कामों की जानकारी देने पर सचिवों द्वारा अवगत कराया गया कि हम लोगों ने मोटर वाहन छोड़ दिया है और हम लोग साइकिल से ही आना संभव होगा, वाहनों के अभाव में कार्य मे तेजी न होने के कारण खंड विकास अधिकारी लाचार महसूस करते रहे।
मोटर वाहन छोड़ने वाले सचिव कमल सिंह यादव श्री हरिश्चंद्र संदीप कुमार राहुल परिहार नसीम अहमद हर्षवर्धन प्रशांत रवि कुमार रितु यादव विनीत कुमार अजय जाटव सुजाता झा विनोद कुमार आदि।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





